Bhopal News: जिस घर में हुई घटना उसके मालिक को वारदात कब हुई पता नहीं

भोपाल। अर्जुन नगर मल्टी के एक मकान से सोने के जेवरात चोरी चले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर इलाके की है। चोरी गई संपत्ति कब गायब हुई इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को याद नहीं हैं। पुलिस ने सादा चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
अलमारी से गायब हुए जेवर
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत रेखा वंशकार पति नत्थू लाल वंशकार उम्र 43 साल ने दर्ज कराई है। वे तुलसी टॉवर (Tulsi Tower) के नजदीक अर्जुन नगर (Arjun Nagar) मल्टी में रहती हैं। रेखा वंशकार (Rekha Vanshkar) ने पुलिस को बताया है कि वे 1 अप्रैल को गहने पहनकर एक रैली में गई थीं। जिसके बाद वह तीन दिन उसे पहने रही थी। इसके बाद 5 अप्रैल को उन्होंने सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार उतारकर छोटे पर्स में रखने के बाद अलमारी में रख दिया। दो सप्ताह बाद अलमारी खोलकर शादी में जाने से पूर्व गहने पहनने के लिए निकालना चाहे तो वह गायब थे। जबकि उसी अलमारी में अन्य गहने भी थे जो सुरक्षित मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में तकनीकी पेंच हैं। जिसके संबंध में पड़ताल की जा रही है। टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 234/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए गहनों की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।