Bhopal News: भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ाई

Share

Bhopal News: आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ाई है। भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खंडहर वाले मकान में छुपा रखी थी अवैध शराब

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 20—21 अप्रैल की दरमियानी रात की गई। आरोपी को ईदगाह हिल्स (Idgah Hills)  स्थित पुलिस लाइन के नजदीक खंडहर वाले मकान में अवैध शराब (Liquor) के साथ आरोपी के होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के लिए टीला जमालपुरा और शाहजहांनाबाद के कर्मचारियों की मदद ली गई। पुलिस ने आरोपी दीपक रावत पिता जगदीश रावत उम्र 23 साल को हिरासत में लिया। वह ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) मल्टी में रहता है। दीपक रावत (Deepak Rawat) के पास से प्लास्टिक की तीन बोरियां मिली। जिसके भीतर तीन सौ क्वार्टर अवैध शराब थी। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 22 हजार 800 रुपए बताई है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने 21 अप्रैल की सुबह आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण 209/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीएम राइज के थाने पहुंचने लगे मामले 
Don`t copy text!