Bhopal News: लोडिंग ऑटो और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत

Share

Bhopal News: बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह से टक्कर मारने वाले ऑटो में फंसे, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने सामने से आ रही बाइक सवार को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके में हुई है। दुर्घटना के बाद बाइक में सवार दो युवक लोडिंग ऑटो के भीतर जाकर वाहन के साथ फंस गए थे। जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लोडिंग ऑटो ने मारी टक्कर

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना 20 अप्रैल की रात लगभग पौने ग्यारह बजे हुई थी। थाने में रिपोर्ट रंजीत सेन पिता देवकरण सेन उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड सुभाष नगर (Old Subhash Nagar) में शीतला मंदिर के पास रहते हैं। रंजीत सेन (Ranjeet Sen) की कटारा हिल्स में सैलून की दुकान है। वह दुकान बंद करे अपने वाहन से निकला था। उसके साथ दुकान पर ही काम करने वाले आशीष श्रीवास और मोंटी सेन भी थे। दोनों दूसरी बाइक एमपी-04-क्यूएस-5956 पर सवार थे। जिसको आशीष श्रीवास (Ashish Shrivas) चला रहे थे। तीनों जब सुभाष मार्केट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे लोडिंग ऑटो (Loading Auto) चालक एमपी-04-जीए-4914 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आशीष श्रीवास और मोंटी सेन (Monti Sen) दोनों लोडिंग ऑटो के भीतर चले गए थे। जिन्हें बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत लोगों की मदद से रंजीत सेन को करना पड़ा। दोनों घायलों को सिर के अलावा हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। घायलों को भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 20—21 अप्रैल की दरमियानी रात लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 253/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: तेरह दिन से लापता अर्चना बनी हुई थी आफत,शादी नहीं करना चाहती थी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!