Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में स्थित मेडिको लीगल की मॉर्चुरी में रखा गया शव, प्रकाश तरुण पुष्कर में तैराकी के दौरान हुई थी मौत

भोपाल। प्रकाश तरुण पुष्कर में तैराकी करते वक्त तबीयत बिगड़ने से कारोबारी की हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया हैं। अभी उनका शव हमीदिया अस्पताल में स्थित मेडिको लीगल में पीएम के लिए सुरक्षित रखा गया है। भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि उनके भाई अमेरिका में रहते हैं। उनके आने पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
श्वांस देकर जान बचाने का किया प्रयास
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार संजय त्यागी पिता महेन्द्र त्यागी उम्र 63 साल अमलताश इन्क्लेव (Amaltas Enclave) शाहपुरा में रहते थे। उनका शाहपुरा (Shahpura) इलाके में ही रेस्टोरेंट भी है। बेटी और भाई विदेश में रहते हैं। यहां पत्नी के साथ रहते हुए संजय त्यागी रेस्टोरेंट चलाते हैं। वह लिंक रोड नंबर एक पर स्थित प्रकाश तरुण पुष्कर के 17 साल से सदस्य थे। वे हर रोज कुछ समय यहां व्यतीत करते थे। 15 अप्रैल की शाम लगभग सवा छह बजे उन्हें तैराकी करते वक्त घबराहट का अहसास हुआ था। जिसके बाद वहां तैनात कर्मचारियों ने उनको श्वांस देकर जान बचाने का प्रयास भी किया। इसके बाद कंबल में लपेटकर उन्हें जेपी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की संभावना जताई है। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 20/26 कायम कर लिया हैै। थाना प्रभारी गिरीश ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। इधर, प्रकाश तरुण पुष्कर प्रबंधन पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर वह कठघरे में आ गया है। दरअसल, कारोबारी को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध न कराने, स्ट्रैचर की बजाय कंबल में लपेटकर ले जाने को लेकर वह विवादों में घिरा है। इस संबंध में पुष्कर मैनेजर महेंद्र झारिया से प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क भी किया गया। हालांकि वह उपलब्ध नहीं हो सके।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।