Bhopal Murder News: गोली मारकर किराना व्यापारी की हत्या

Share

Bhopal Murder News: सीने में गोली धंसी मिली, एक शरीर को चीरते हुए बाहर निकली, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal Murder News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गोलियां मारकर एक किराना कारोबारी की निर्मम हत्या कर दी गई। एफएसएल को मौके पर किए गए परीक्षण में दो गोलियां चलने की जानकारी मिली है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) देहात के बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई है। फिलहाल हत्या करने वाला और उसकी वजह को लेकर पुलिस के अफसर कोई ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके हैं।

बाइक से जाते समय मारी दो गोलियां

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार हनीफ खान पिता मोहम्मद सिद्दीकी उम्र 50 साल वार्ड-7 में रहते हैं। वे किराना दुकान चलाते हैं। 15 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे वह दुकान से निकलकर बाइक (Bike) से कहीं जा रहे थे। जब वे शमशाबाद रोड पर पहुंचे तो उन्हें दो गोलियां मारी गई थी। वह मृत हालत पर ग्रामीणों को मिले थे। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। हनीफ खान (Hanif Khan) के सीने पर गोली धंसी मिली है। जबकि दूसरी गोली सीने के नजदीक शरीर को चीरते हुए निकली है। पुलिस को इस मामले में रंजिश की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। पुलिस हनीफ खान के मोबाइल (Mobile) कॉल डिटेल की जानकारी निकाल रही है। ताकि यह पता चल सके कि वह किसके फोन पर कहां निकलकर जा रहा था। हनीफ खान का शव पीएम के लिए भेजा गया है। जिसका पोस्टमार्टम 16 अप्रैल को किया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आरोग्य निधि अस्पताल में महिला ने दम तोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!