Bhopal News: मस्जिद के पास मिर्च पाऊडर फेंकने के बाद चाकू से जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: हेलमेट पहनकर आया था मुख्य हमलावर, बाइक में दूसरा आरोपी भागने के लिए पहले से था तैयार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कस्तूरबा अस्पताल के नजदीक मस्जिद के सामने एक व्यक्ति को चाकू से आधा दर्जन से अधिक वार किए गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। ऐसा करने से पहले हमलावर ने मिर्च पाऊडर भी उसकी आंखों पर फेंकी थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

चाकू से किए शरीर पर नौ वार

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार सनसनीखेज यह वारदात 12 अप्रैल की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। यहां कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) के पास मस्जिद के नजदीक 45 वर्षीय जफर उद्दीन (Zafar Uddin) अपने वाहन में बैठा हुआ था। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र में रहते हैं। इससे पहले वह जहां घटना हुई उसके नजदीक मस्जिद में नमाज पढ़कर आया था। उसका दाहिना हाथ ऑटो (Auto) में बाहर की तरफ था और वह उसमें बैठा हुआ था। तभी हेलमेट पहना हुआ एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने पहले मिर्च पाऊडर फेंका फिर चाकू निकालकर ताबड़तोड़ नौ वार कर दिए। यह सारे वार दाहिने हाथ की कलाई, हथेली, पीठ पर लगे हैं। वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो उसे भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता लगा रही पुलिस

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) ने बताया कि मामले में तकनीकी पेंच हैं। जख्मी जफर उद्दीन की तरफ से हमलावर को नहीं पहचानने की बात सामने आई है। पुलिस इसे शक के दायरे में ले रही है। पुलिस को प्रेम त्रिकोण के अलावा रंजिश की बात समझ आ रही है। पुलिस की तरफ से भारतीय स्टेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदेहियों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि हमलावर पैदल मौके पर आया जरुर था। लेकिन, वह जब भागा तो एक बाइक (Bike) सवार पहले से उसे अपने साथ लेकर जाने के लिए तैयार खड़ा था। मामले की जांच एसआई गजराज सिंह (SI Gajraj Singh) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: नसबंदी के दौरान महिला की हुई थी मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!