Bhopal News: राजधानी के व्यवसायिक केंद्र एमपी नगर में एक सप्ताह पहले हुई थी दोनों घटनाएं

भोपाल। राजधानी में सिलसिलेवार हो रही लूट की वारदातों पर लगाम लगाने में नाकाम पुलिस अब घटनाओं पर ही पर्दा डालने लगी है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाके में हुआ है। यहां लगभग एक सप्ताह पूर्व मोबाइल झपटने की दो सनसनीखेज वारदातें हुई। इन दोनों वारदातों मेें एफआईआर देरी से दर्ज की गई। इतना ही नहीं मामले को मीडिया से भी छुपाया गया।
बदमाशों ने छीने दो आईफोन
जानकारी के अनुसार पहली वारदात 6 अप्रैल को बैनट्री होटल (Baintree Hotel) के नजदीक हुई थी। जिसकी सूचना आरिफ खान पिता मोहम्मद मुनिस खान उम्र 31 साल ने अगले दिन ही थाने को दे दी थी। लेकिन, पुलिस ने प्रकरण ही दर्ज नहीं किया। आरिफ खान (Arif Khan) टीटी नगर स्थित तुलसी नगर (Tulsi Nagar) के नजदीक न्यू नर्मदा भवन (New Narmada Bhawan) के पास रहते हैं। वे सैमसंग कंपनी में नौकरी करते हैं। लुटेरे दो थे जो कि एक्टिवा में सवार थे। बदमाशों ने आईफोन (iPhone) छीना था। पुलिस ने इस मामले में गुपचुप तरीके से 11 अप्रैल को झपटमारी का प्रकरण 140/26 दर्ज कर लिया। एफआईआर में देरी को लेकर पुलिस का तर्क है कि पीड़ित शहर से बाहर चला गया था। जिस दिन आवेदन दिया वह अस्पष्ट था। इधर, दूसरी वारदात आशीष रंजन देवेंद्र प्रसाद सिंह उम्र 36 साल के साथ 8 अप्रैल की रात लगभग दस बजे हुई थी। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित चर्च रोड पर रहते हैं और रोड कंस्ट्रक्शन कारोबारी हैं। आशीष रंजन (Ashish Ranjan) ने बताया कि घटना वाले दिन वह बैंक स्ट्रीट स्थित आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के सामने खड़े होकर मोबाइल (Mobile) पर बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक (Bike) पर सवार दो लड़के आए और उनसे आईफोन छीनकर ले गए। एमपी नगर थाना पुलिस ने इस घटना में 12 अप्रैल को गुपचुप तरीके से मुकदमा 143/26 दर्ज किया। फिलहाल तीन दिन बाद हुई एफआईआर को लेकर पुलिस कोई बयान नहीं दे सकी। छीने गए दोनों मोबाइल की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।