Bhopal News: एमपी नगर के बाद गोविंदपुरा में छात्र से झपटमारी

Share

Bhopal News: मंदिर से दर्शन करके लौटते वक्त पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एमपी नगर इलाके बाद गोविंदपुरा में पल्सर बाइक पर सवार दो झपटमारों ने छात्र से मोबाइल छीन लिया। भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करके संदेही का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरु कर दिया है।

मंदिर से लौटते समय हुई वारदात

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार अनिल यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 22 साल रचना नगर (Rachna Nagar) में किराए के मकान में रहते हैं। वे मूलत: राजगढ़ (Rajgarh) जिले के खुजनेर इलाके के रहने वाले हैं। अनिल यादव (Anil Yadav) भोपाल में रहकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी करते हैं। 31 मार्च की रात वह रचना नगर स्थित साईं मंदिर (Sai Mandir) गए थे। वहां से दर्शन करके रात सवा दस बजे वे पैदल लौट रहे थे। तभी पल्सर बाइक (Bike) पर सवार दो व्यक्ति आए और उनके हाथ से मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गए। घटना के वक्त वह मोबाइल पर बातचीत भी कर रहे थे। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 01 अप्रैल को झपटमारी का प्रकरण 215/26 दर्ज किया है। इस वारदात से एक सप्ताह पूर्व एमपी नगर (MP Nagar) इलाके में भी कंप्यूटर कोचिंग के लिए जा रही छात्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी वाले घर में चोरी की वारदात

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!