Bhopal News: रंगदारी दिखा रहे बदमाश की दहशत में आकर देरी से एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा जख्मी

भोपाल। चाकू मारकर एक युवक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। आरोपी शराब पीने के लिए रंगदारी दिखा रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की हैै। उसकी दहशत में आने के कारण वह थाने जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार 02 अप्रैल की सुबह भाई राहुल मेहरा (Rahul Mehra) के साथ जख्मी अमित मेहरा उर्फ झंडू पिता रामस्वरुप मेहरा उम्र 40 साल थाने में पहुंचा था। वह सुभाष नगर (Subhash Nagar) में विशाल शादी हॉल के पीछे रहता है। अमित मेहरा (Amit Mehra) टॉवर जनरेटर का काम करता है। उसको चाकू नाना उर्फ सोहेल ने मारा था। यह वारदात 26 मार्च को हुई थी। आरोपी शराब पीने के लिए एक हजार रुपए मांग रहा था। उसे आरोपी ने छोला रोड कलारी के पास रोक लिया था। चाकू के वार जांघ, कंधे के अलावा पीठ पर लगे हैं। हनुमानगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 152/26 दर्ज करके मामले के आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।