Bhopal News: पेड़ पर युवक की लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: सुबह टहलने निकले लोगों ने खांबरा मंदिर के पास देखा, मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिली है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को खुदकुशी को लेकर कोई वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुश्तैनी गांव से एक दिन पहले ही आया था

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार राकेश अहिरवार पिता रामप्रसाद अहिरवार उम्र 20 साल रीगल टाऊन (Regal Town) के पीछे रहते थे। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के सुल्तानगंज (Sultanganj) स्थित शाहपुर गांव में रहते थे। राकेश अहिरवार (Rakesh Ahirwar) मजदूरी करते थे। 01 अप्रैल की सुबह लगभग आठ बजे उनका शव खांबरा मंदिर रोड पर पेड से लटका मिला। शव दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी से लटका था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह भाई नत्थू सिंह अहिरवार (Nathu Singh Ahirwar) के साथ एक दिन पहले ही पुश्तैनी गांव से आया था। अवधपुरी थाना पुलिस ने मर्ग 09/26 कायम कर लिया है। परिजनों के अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: 75 रुपए की शराब हजारों में पड़ी
Don`t copy text!