Bhopal News: सूर्या होटल में युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर कई बार बनाए थे शारीरिक संबंध, कियोस्क संचालक आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सूर्या होटल के कमरे में एक युवती से बलात्कार किया गया है। ऐसा करने वाला आरोपी कियोस्क सेंटर का संचालक है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की मंगलवारा थाना पुलिस कर रही है। उसने शादी करने का झांसा देकर ज्यादती की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह इंदौर (Indore) शहर की रहने वाली है। वह नौकरी की तलाश में पिछले साल भोपाल आई थी। उस वक्त उसकी मुलाकात शुभम चौधरी (Shubham Chaudhry) से हुई थी। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के मंडी बामौरा का रहने वाला है। वह अशोका गार्डन इलाके में प्रभात चौराहे के नजदीक भाई के साथ मिलकर कियोस्क सेंटर (kiosk center) चलाता है। मुलाकातें बहुत जल्द दोस्ती में बदल गई। दोनों के बीच फोन के अलावा सोशल मीडिया के जरिए चैटिंग होने लगी। पीड़िता और उनके बीच नजदीकिया बढ़ी तो उसने शादी करने का प्रस्ताव उसके सामने रख दिया। आरोपी ने उसे झांसा देकर जून, 2025 में भोपाल बुलाया। यहां मंगलवारा स्थित अल्पना टॉकीज के पास सूर्या होटल (Surya Hotel) में ले गया। यहां उसके साथ उसने शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। वह इंदौर लौट गई। इसके बाद आरोपी उससे बातचीत करने से बचने लगा। जिसके बाद उसको शक हुआ तो उसने शादी करने की बात बोली। वह मुकर गया तो पीड़िता पुलिस के पास पहुंच गई। जिसमें 30 मार्च को मंगलवारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 36/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: महिंद्रा विन महिंद्रा कंपनी की कर्मचारी से बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!