Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर माय लॉर्ड होटल में बलात्कार

Share

Bhopal News: निकाह फॉर एवर एप के जरिए तीन साल पूर्व हुई थी आरोपी से पहचान, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल।शादी करने का झांसा देकर होटल के कमरे में बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस कर रही है। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास परिवार ने किए थे। पीड़िता की पहचान मुस्लिम समाज के लिए निकाह कराने वाले एक ऑन लाइन एप के जरिए हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

निकाह करने से मुकरा आरोपी

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह कोहेफिजा (Kofefiza) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी प्रोफाइल निकाह फारएवर एप (Nikah Forever App) पर अपलोड हुई थी। जिसके बाद उसका आमिर नाम के एक युवक से संपर्क हुआ। वह निशातपुरा स्थित करोद इलाके अहसान नगर (Ahsan Nagar) का रहने वाला है। दोनों परिवार ने निकाह के लिए सहमति जता दी थी। जिसके बाद आरोपी आमिर उससे चोरी-छुपे मुलाकात करने लगा। एक बार युवती को झांसा देकर उसने बैरागढ़ स्थित माय लॉर्ड होटल (My Lord Hotel) में बुलाया। यहां उसके साथ यह बोलकर ज्यादती की गई कि वह उससे शादी करने वाला है। लेकिन, आरोपी अब शादी से मुकर गया। दोनों के बीच एक महीना पूर्व भी बैरागढ़ थाने में प्रकरण पहुंचा था। उस वक्त आरोपी ने निकाह करने का वादा करके युवती को मना लिया था। इसी दौरान वह भोपाल से भाग गया। जिसकी जानकारी लगी तो पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची। बैरागढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण 117/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: रिटायर्ड अधिकारी के साथ सायबर फ्रॉड

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!