Bhopal News: सडाना मेडिकल स्टोर के चौथी मंजिल का निर्माणाधीन हिस्सा गिरा

Share

Bhopal News: बिना भौतिक परीक्षण जारी कर दी गई चार मंजिला भवन बनाने की अनुमति, निर्माणाधीन छत ढ़हने से दर्जन भर लोग जख्मी, कई वाहन दबने से लाखों रुपए का नुकसान

Bhopal News
भोपाल एम्स, फाइल फोटो— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नगर निगम भवन अनुज्ञा शाखा के भीतर चल रही बंदरबांट 27 मार्च को उजागर हो गई। दरअसल, भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal News) के सामने चार मंजिला भवन बनाने की अनुमति दी गई थी। जबकि उसका मूल ढांचा ही चार दशक पुराना हो चुका था। यहां छत ढ़लाई करते वक्त चौथी मंजिल का निर्माणाधीन हिस्सा गिर गया। जिस कारण एक दर्जन से ज्यादा लोग उसके मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है।

महिला के पैर में घुसा लोहे का सरिया

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) से घायलों की जानकारी दी गई है। पुलिस निर्माण कार्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर जांच कर रही हैं। बाकी भवन अनुज्ञा शाखा (Building Permission Branch) से संबंधित जांच को लेकर भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे में 23 वर्षीय नंदनी, तनुश्री, मनोज, सोम प्रकाश, अभय सेंगर जख्मी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सडाना मेडिकल स्टोर (Sadana Medical Store)  भूतल पर चल रहा है। उसके ही ऊपर चार मंजिला भवन बनाने का काम चल रहा है। सडाना मेडिकल स्टोर की तरफ से क्षमता से अधिक भवन का हिस्सा निकालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन और निगम की तरफ से रेस्क्यू के लिए भारी अमला भी पहुंचा था। हादसे में जख्मी नंदिनी के पैर में लोहे का सरिया घुस गया है। वहीं ग्वालियर निवासी अभय के सीने और कंधे पर मलबा गिरने से गंभीर चोट आई है। पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में सडाना मेडिकल स्टोर संचालक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पटरी पर मिली लावारिस लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!