Bhopal News: युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ करने और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज

भोपाल। कॉलेज की एक छात्रा का फोटो मार्फ करके उसको बदनाम करने का मामला थाने पहुंचा है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की ईटखेड़ी थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ने जिस इंस्टा आईडी में उसे पोस्ट किया उसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।
आईडी को किया ब्लॉक
ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा की उम्र 25 साल है। वह प्रायवेट नौकरी करते हुए पढ़ाई भी करती है। आरोपी की प्रोफाइल स्काई वर्ल्ड (Sky World) नाम से हैं। उसने युवती का फोटो (Photo) सोशल मीडिया से तस्वीर निकाली। उसके चेहरे को आपत्तिजनक तस्वीर के साथ उसे मिलाकर उसके बारे में अभद्र बातें लिखी गई है। पुलिस का कहना है कि आईडी के संबंध में सायबर क्राइम (Cyber Crime) से जानकारी मांगी गई है। फिलहाल आईडी से जिस तस्वीर को वायरल किया गया है उसे ब्लॉक भी किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।