Bhopal News: ट्रैफिक थाने में तैनात अधिकारी पर हमला

Share

Bhopal News: प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाकर रिटायर्ड सब इंजीनियर ने पत्थर मारा

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। ट्रैफिक थाने में तैनात अधिकारी पर हमला किया गया। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। प्रकरण में आरोप रिटायर्ड सब इंजीनियर पर लगा है। दोनों परिवारों के बीच जमीन पर कब्जा करने का विवाद लंबे समय से चल रहा है।

बुलडोजर चलाकर मकान गिराने की दी धमकी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार पृथ्वी सिंह रघुवंशी पिता स्वर्गीय धारुसिंह रघुवंशी उम्र 58 साल गोविंदपुरा (Govindpura) पुलिस लाइन में रहते हैं। वे ट्रैफिक थाने (Traffic Police Station) में पदस्थ हैं। उन्होंने 2013 में पत्नी के नाम पर 2013 में प्रताप नगर (Pratap Nagar) में प्लॉट लिया था। यह प्लॉट साकेत नगर (Saket Nagar) निवासी अमित कुमार (Amit Kumar) से लिया था। प्लॉट पर मकान है। जिसकी देखरेख वहां चौकीदार राहुल और उसकी पत्नी करती हैं। उनके बाजू में श्रीनिवास मजूमदार (Shrinivas Majoomdar) का प्लॉट हैं। वे गुना (Guna)  से रिटायर्ड सब इंजीनियर हैं। पड़ोसी का आरोप है कि पृथ्वी सिंह रघुवंशी (Prithvi Singh Raghuvanshi) ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसी बात को लेकर 23 मार्च की सुबह पृथ्वी सिंह रघुवंशी के साथ विवाद करते हुए मारपीट करते हुए पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए एसडीएम कोर्ट से बुलडोजर चलाकर मकान गिराने की धमकी दी गई। अवधपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में 24  मार्च को प्रकरण 87/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से जख्मी मासूम की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!