Bhopal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बलेनो कार

Share

Bhopal News: कार के परखच्चे उड़े, शवों को बाहर निकालने के लिए गैस वैल्डिंग बुलाकर काटी गई कार,सरपंच पुत्र समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत, चौथे की हालत नाजुक,ट्रॉली चालक वाहन लावारिस छोड़कर भागा, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रात तेज रफ्तार बलेनो कार भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार सरपंच पुत्र समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण सड़क दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई है। हादसे में चौथा युवक जीवन और मौत से जूझ रहा है।

एयरबैग खुल ही नहीं सका

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना प्रभारी आशीष सप्रे (TI Ashish Sapre) ने बताया कि गुलाब सिंह मेहरा (Gulab Singh Mehra) पंचायत सचिव हैं। उनकी पत्नी रेखा मेहरा (Rekha Mehra) ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। दोनों राजनीतिक परिवार से जुड़ा होने के चलते गांव में काफी जाना-पहचाना नाम हैं। परिवार गुनगा (Gunga)  थाना क्षेत्र स्थित काछी बरखेड़ा में रहता हैं। गुलाब सिंह मेहरा के 23 वर्षीय पुत्र हर्ष मेहरा थे। वह 24 मार्च की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बलेनो कार (Baleno Car) एमपी-04-जेडके-8357 से निपानिया जाट (Nipania Jaat) में स्थित ढ़ाबे में चाय पीने के लिए निकले थे। कार में उनके साथ चचेरा भाई सतीश मेहरा  पिता हुकुम सिंह मेहरा उम्र 22 साल, दोस्त ग्राम सगौनी कला निवासी लकी कुशवाह  और काछी बरखेड़ा निवासी योगेश सेन उर्फ गब्बर (Yogesh Sen@Gabbar) पिता पुरुषोत्तम सेन उम्र 23 साल सवार थे। कार जब रायपुर (Raipur) जोड गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley) एमपी-37-एए-4776 जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के भीतर लगा एयरबैग खुल ही नहीं सका। तेज धमाके के साथ रात को ग्रामीणों नें आवाज सुनी। वे मौके पर बचाव करने के लिए पहुंचे। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक जाम भी लगने लगा। इसके बाद ईटखेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसने हालत को देखते हुए तुरंत गैस वैल्डिंग मशीन का इंतजाम करने के लिए कंट्रोल रुम से मदद मांगी। काफी मशक्कत के बाद हर्ष मेहरा, उसके चचेरे भाई सतीश मेहरा और लकी कुशवाहा के शव को निकाला गया। वहीं गंभीर रुप से जख्मी गब्बर उर्फ योगेश सेन को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 25 मार्च की दोपहर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हर्ष मेहरा (Harsh Mehra) कॉलेज में पढ़ाई करता था। जबकि लकी कुशवाह (Lucky Kushwah) और सतीश मेहरा (Satish Mehra) किसानी का काम करते थे। गब्बर उर्फ योगेश सेन मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का वाहन चलाने का काम करता है। ईटखेड़ी पुलिस ने मर्ग 16—17—18/26 कायम करने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सीतराम डहेरिया (ASI Seetaram Daheriya) कर रहे हैं। पुलिस को घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त ट्रॉली के अलावा ट्रैक्टर भी मिल गया है। पुलिस ने इस मामले में मोतीलाल मेहरा (Motilal Mehra) पिता स्वर्गीय गोपीलाल मेहरा उम्र 59 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस को मुंह चिढ़ाते उनके कैमरे 

बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

इधर,25 मार्च की सुबह साढ़े ग्यारह बजे सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चोपडा के पास हुई दुर्घटना में बाइक (Bike) सवार की मौत हो गई। दस्तावेजों की मदद से शव की पहचान अरविंद अहिरवार पिता गणेश राम अहिरवार उम्र 26 साल के रुप में हुई। वह विदिशा (Vidisha) जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम त्योंदा का रहने वाला था। अरविंद अहिरवार (Arvind Ahirwar) मंडीदीप में स्थित एक कारखाने में नौकरी करते थे। वह हर रोज बाइक से काम पर जाते थे। मामले की जांच एसआई राजेश दंडोतिया (SI Rajesh Dandotiya) कर रहे हैं। सुखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग 17/26 कायम कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। हालांकि टक्कर मारने वाले वाहन की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

कार की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत

वहीं शाहपुरा (Shahpura ) स्थित रोहित नगर (Rohit Nagar) पुलिया के पास 24—25 मार्च की दरमियानी रात बाइक (Bike) सवार दो युवकों को कार (Car) ने टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 112/26 दर्ज कर लिया है। लेकिन, नंबर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मामले की जांच हवलदार कृष्ण गोपाल (HC Krishna Gopal) कर रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि राजेश नरवारे पिता शिव चरण नरवारे उम्र 45 साल कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में रहते थे। वे सफाई का काम करते थे। वे बाइक में साढ़ू भाई 35 वर्षीय सोनू वाल्मिक (Sonu Valmik) के साथ थे। राजेश नरवारे (Rajesh Narware) 23 मार्च की रात जाटखेड़ी में रहने वाले भाई जगनाम नरवारे के यहां से भोजन करके लौट रहे थे। इलाज के दौरान राजेश नरवारे की 24—25/26 की दरमियानी रात मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिस्टल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!