Bhopal News: डीजीपी के पास पहुंचा ट्रेफिक पुलिस से मारपीट का मामला

Share

Bhopal News: पिकनिक मनाने निकला था रेलवे कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल, पुलिस कमिश्नर से प्रतिवेदन मांगा

Bhopal News
भोपाल यातायात पुलिस—फाइल फोटो

भोपाल। रेलवे कर्मचारियों और यातायात पुलिस के बीच एक सप्ताह पूर्व हुई झड़प का मामला पुलिस मुख्यालय पहुंच गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। दरअसल, रेलवे कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एफआईआर के विरोध में एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद डीजीपी ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से इस संबंध में प्रतिवेदन मांगा है।

रिपोर्ट बनाकर भेजने के आदेश दिए

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार 15 मार्च को यह विवाद कोलार रोड इलाके पर हुआ था। जिसका वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अंकित सिंह(Ankit Singh), हरेंद्र रघुवंशी (Harendra Raghuvanshi), पुष्पलता पाठक (Pushplata Pathak), रजनी और दो-तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इस संबंध में आरक्षक सरजीत यादव (Sarjeet Yadav) ने मारपीट करके दांत से काटने का प्रकरण 173/26 दर्ज कराया था। आरक्षक का कहना था कि मध्य भारत ट्रैवल्स (Bharat Travels) की बस (Bus) एमपी-04-पीए-8899 कजलीखेड़ा की तरफ से आ रही थी। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर पर रेलवे (Railway) का बैनर लगा था। इसलिए बस को रोका गया था। उस वक्त बस से दो व्यक्ति उतरे थे। उसमें से एक व्यक्ति हरेंद्र रघुवंशी बताकर अभद्रता करने लगा। महिलाओं ने भी अभद्रता करते हुए दांत से काट लिया था। इस मामले में एफआईआर के बाद पुष्पलता पाठक समेत अन्य लोगों का प्रतिनिधि मंडल डीजीपी (DGP) से मिलने पहुंचा। रेलवे कर्मचारियों ने यातायात सिपाही पर आरोप लगाते हुए एफआईआर को र्दुभावना से दर्ज कराने का आरोप लगाया। प्रतिनिधि मंडल की बात सुनने के बाद डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर से इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर भेजने के आदेश दिए। इस संबंध में पुष्पलता पाठक से संपर्क किया गया। उन्होंने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया फोन पर देने की बजाय आमने-सामने मुलाकात करके बातचीत करने की बात बोली।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Sex Racket: टूरिस्ट वीजा पर आती थी उज्बेकिस्तान की सेक्स वर्कर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!