Bhopal News: रेलवे पोल में फांसी लगाकर खुदकुशी

Share

Bhopal News: पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कुछ दिन पहले नगर निगम ने हटा दिया था ठेला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। रेलवे पोल पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश की पहचान हो गई है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवरिया थाना क्षेत्र का है। उसकी श्यामला हिल्स थाने में गुमशुदगी भी दर्ज थी। पुलिस ने 06 मार्च को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

पिता ने तस्वीर देखकर की पहचान

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार अशोक सोनवाने पिता नारायण सोनवाने उम्र 64 साल श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में रहते थे। वे पॉलीटेक्निक के पास चाय का ठेला लगाते थे। अशोक सोनवाने (Ashok Sonwane) का शव 04 मार्च की सुबह लगभग सात बजे फांसी के फंदे पर लटका मिला था। यह सूचना पुलिस को राहगीर प्रहलाद सलेजा (Prahlad Saleja) ने पुलिस को दी थी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 14/26 कायम कर मामले की जांच कर रही थी। मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी पुलिस थानों के व्हाट्स एप ग्रुप में भेजी गई थी। जिसके बाद श्यामला हिल्स (Shyamla Hills)  थाना पुलिस ने संपर्क किया। तस्वीर को देखने के बाद 06 मार्च को रवि सोनवाने (Ravi Sonwane) बागसेवनिया थाने में पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव उनके पिता का है। वह 3 मार्च से लापता थे। जिनकी गुमशुदगी पत्नी ऊषा सोनवाने (Usha Sonwane) ने दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि वे चाय की दुकान लगाते थे। जिसे कुछ महीनों पूर्व नगर निगम (Nagar Nigam) ने हटा दिया था। जिसके बाद वह टेबल लगाकर काम कर रहे थे। उसी घटना के बाद से वह तनाव में चल रहे थे। हालांकि पुलिस ने बताया कि किसी तरह का सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आत्महत्या की ठोस वजह पता चल सकेगी।

यह भी पढ़ें:   MP News : वन अधिकारी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!