Bhopal Fraud News: एक्सिस बैंक का रिकवरी एजेंट सवा लाख रुपए लेकर फरार

Share

Bhopal Fraud News: दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने बैंक में की थी शिकायत

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। एक्सिस बैंक का रिकवरी एजेंट करीब सवा एक लाख रुपए की रकम हड़प गया। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र का है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 31 महिलाओं को बैंक ने नोटिस थमाया। इस मामले में मैनेजर ने जालसाजी और गबन का प्रकरण दर्ज कराया है।

समूह लोन की रकम बैंक में नहीं की जमा

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार इस्लाम नगर (Islam Nagar) में एक्सिस बैंक (Axis Bank ) की शाखा है। इस शाखा के जरिए ग्रामीण अंचलों में 31 महिलाओं को समूह लोन (Samuh Loan) दिया गया था। जिसकी रिकवरी का काम पवन गोस्वामी (Pawan Goswami) के पास था। वह महिलाओं से रकम ले रहा था लेकिन बैंक में जमा नहीं कर रहा था। इस बात की जानकारी तब उजागर हुई जब बैंक मैनेजर वसीम कुरैशी (Wasim Qureshi) के पास एक—एक करके 31 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। बैंक ने आंतरिक पड़ताल के बाद रिकवरी एजेंट पवन गोस्वामी की भूमिका को संदिग्ध पाया। इस संबंध में मैनेजर की तरफ से लिखित में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की जांच एसआई नवीन गोड (SI Naveen Gaud) कर रहे हैं। पुलिस ने पवन गोस्वामी के खिलाफ गबन और जालसाजी का प्रकरण 69/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी ने करीब एक लाख, 13 हजार रुपए का गबन किया है। यह राशि बढ़ने की संभावनाओं से पुलिस ने इंकार नहीं किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Political Joke: अगले महीने से पूरे प्रदेश में दिखेगा संग्राम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!