Bhopal News: माता-पिता के साथ मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: घरेलू विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच छह महीने से चल रहा विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक पत्नी ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। इस परिवार के बीच पारिवारिक कलह को लेकर पिछले छह महीने से विवाद चल रहा है। जिसमें अभी हमले में जख्मी पीड़ित ने पूर्व में सास-ससुर पर चाकू मारकर हमला कर दिया था।

बातचीत करने के बहाने बुलाकर किया हमला

छोला मंदिर (Chola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार हमले में अरविंद वंशकार (Arvind Vanshkar) पिता हरिसिंह वंशकार उम्र 32 साल जख्मी है। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के गंजबसौदा का रहने वाला है। वह मांगलिक कार्य में ढ़ोल बजाने का काम करता है। उसकी शादी मधु वंशकार (Madhu vanshkar) के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे बच्चे भी हुए। अरविंद वंशकार पहले छोला मंदिर थाना क्षेत्र में ही निवास करता था। पूर्व में पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहने चली गई थी। जिस कारण उसका सास चिंता बाई (Chinta Bai) और ससुर गुड्डू लाल (Guddu Lal) से विवाद हुआ तो चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। उसने चाकू मारकर जख्मी भी कर दिया था। पुलिस ने तब उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। इसके बाद परिवार ने सुलह कर ली और पत्नी को लेकर विदिशा चला गया। कुछ दिन पहले पत्नी वापस मायके में रहने चली आई। आरोपी पत्नी, सास-ससुर ने उसे बातचीत के बहाने 31 अक्टूबर को ससुराल में बुलाया। यहां रात नौ बजे उसको लोहे के पाइप, लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा उसकी कलाई पर चाकू मारकर नस काट दिया गया। हमले के बाद आरोपी पक्ष सुलह करना चाहता था। पीड़ित का कहना था कि वह थाने नहीं जाएगा। इसके बदले में वह पत्नी को उसके साथ भेज दे। जब ससुराल वाले नहीं माने तो वह जख्मी हालत में ही थाने पहुंच गया। उसकी चोटें देखने के बाद उसे गंभीर बताते हुए जान को खतरा बताया है। जिस कारण छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 608/25 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई महेश सरयाम (SI Mahesh Saryam) कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: पुलिस महकमे के लिए भोपाल का कलंकित यह थाना

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!