Bhopal News: शराब की लत के चलते परिवार छोड़ दिया

Share

Bhopal news: मौत होने के बाद पत्नी पहचानने पहुंची, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
File Image

भोपाल। इकबाल मैदान में एक व्यक्ति की लाश मिली है। उसकी पहचान होने के बाद एक मार्मिक प्रेम कहानी सामने आई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना पुलिस कर रही है। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। जिस कारण उसे दस साल पत्नी ने छोड़ दिया था। बुरी लत के चलते ही वह कबाड़ा बीनने को मजबूर हो गया था। जबकि उसके पास बिजली सुधारने का हुनर था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

शराब की लत के चलते पत्नी ने छोड़ दिया था

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार तलैया स्थित इकबाल मैदान (Iqbal Maidan) में 18 सितंबर की दोपहर चार बजे एक व्यक्ति मृत हालत में मिला। वहां पुलिस तफ्तीश कर रही थी तभी वहां एक महिला आई। उसने बताया कि वह उसका पति अजय यादव (Ajay Yadav) पिता विजय यादव उम्र 38 साल है। वह कोतवाली (Kotwali) थाना क्षेत्र स्थित भोईपुरा में रहता था। अजय यादव के साथ उसकी पत्नी ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन, वह शराब बहुत पीने लगा था। उसका साला भी मोती मस्जिद के फुटपाथ पर रहता है। उसने ही बहन को अपने बहनोई के निधन होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद वह उसको देखने के लिए मौके पर पहुंची थी। उसके दो बच्चे है जिनकी परवरिश पत्नी बंगलों पर काम करके कर रही है। वह शाहजहांनाबाद स्थित एकता नगर (Ekta Nagar) में स्थित बस्ती में रहती है। मामले की जांच एएसआई दुलीचंद सिंह (ASI Dulichand Singh) कर रहे हैं। तलैया पुलिस ने मर्ग 33/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Honey Trap Racket: मिस्ड कॉल के बाद हुई मुलाकात फिर फंसते चले गए रिटायर अफसर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!