Bhopal News: सड़क पर वाहन ने कुचला

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाला वाहन और मरने वाले व्यक्ति की नहीं हुई पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हुई है। फिलहाल टक्कर मारने वाला वाहन और मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।

शव की नहीं हुई पहचान

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना नादरा बस स्टाप (Nadra Bus Stop) के नजदीक हुई है। यहां शराब दुकान के सामने एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दिया था। यह जानकारी पुलिस को 26 अगस्त की सुबह पांच बजे दी गई थी। शव पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 50 साल है। उसका सिर कुचलने के कारण चेहरा पहचानने योग्य नहीं हैं। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज भी नहीं मिले है। मामले की जांच एएसआई मुस्ताक बख्श (ASI Mushtaq Baksh) कर रहे हैं। हनुमानगंज पुलिस ने मर्ग 28/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि थानों में दर्ज होने वाली गुमशुदगी के संबंध में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में किए गए हैं 177 बदलाव
Don`t copy text!