Bhopal News: तीन साल पूर्व हुई थी शादी, मायके से पैसों का इंतजाम करने के लिए करता था प्रताड़ित

भोपाल। पति की पिटाई से प्रताड़ित एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पति दहेज के लिए उसको परेशान करता था। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने प्रताड़ना, मारपीट और धमकाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मानसिक और शारीरिक रूप से कर रहा थाप्रताड़ित
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसका मायका कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में है। वह घरेलू काम करती है। उसकी जिंसी में रहने वाले आरोपी शाकिर अली (Shaqir Ali) से 2022 में मुस्लिम रीतियों से शादी हुई थी। पति शादी के बाद उसे लेकर किराए के मकान में कोहेफिजा में ले आया। वह शादी के बाद से मायके से दहेज में रुपए न लेकर आने के लिए उसे कोसता था। उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी बात को लेकर उसने 14 अगस्त को पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी। मामले की जांच एएसआई रामभारत सुमन (ASI Rambharat Suman) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 502/24 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।