Bhopal Fraud News: पहली पत्नी के नाम पर सरकारी भत्ते का भुगतान दूसरी पत्नी के खाते में कराया, राज पता चला तो दमोह में दर्ज कराया प्रकरण

भोपाल। सिविल अस्पताल में फर्जी तरीके से एक महिला की डिलीवरी कराई गई। यह रहस्य आरोपी की पहली पत्नी ने किया है। उसका पति के साथ घरेलू हिंसा और भरण पोषण का विवाद चल रहा है। यह प्रकरण दमोह पुलिस ने जीरो पर दर्ज किया था। घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। इसलिए केस डायरी यहां आई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला को बुलाकर इस मामले में कहानी समझना अभी बाकी है।
सरकारी भत्ते का भुगतान दूसरी पत्नी के खाते में कराया
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार लक्ष्मी सेन (Laxmi Sen) पति अवधनारायण सेन उम्र 25 साल दमोह (Damoh) जिले की रहने वाली है। उसकी शादी रायसेन (Raisen) जिले में अवध नारायण सेन (Narayan Sen) के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जिस कारण विवाद होता था। लक्ष्मी सेन पति को छोड़कर मायके रहने चली गई थी। शादी के बाद उसके कई दस्तावेज रायसेन में भी थे। पीड़िता को पता चला कि 2023 में उसके पति ने उसकी दूसरी पत्नी की डिलीवरी भोपाल के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में दर्ज कराई है। इसमें उसका नाम लिखाया गया है। उन बातों के दस्तावेज निकालने के बाद पीड़िता ने दमोह पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। जिसमें जीरो पर प्रकरण दर्ज करने के बाद केस डायरी भोपाल के बैरागढ़ थाने में भेज दी गई। पुलिस ने इस मामले में 29 जुलाई को दस्तोवजों की कूटरचना समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 216/25 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई प्रियम्बदा सिंह (SI Priyambada Singh) कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पति ने पहली पत्नी के नाम पर डिलीवरी के बाद सरकारी भत्ते का भुगतान दूसरी पत्नी के खाते में कराया है। इसलिए इसमें जालसाजी का प्रकरण दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला अभी दमोह जिले में हैं। उसे बयान दर्ज करने के लिए भोपाल बुलाया जाएगा। जिसके बाद प्रकरण में तथ्यों और सबूत जुटाने से संबंधित जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।