UP Crime : यूपी में अब लड़के भी सुरक्षित नहीं, 4 युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप

Share

जलजीरा पिलाने के बहाने बगीचे में ले गए थे दरिंदे

सांकेतिक फोटो

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में अब बच्चियों, महिलाओं के साथ लड़के भी सुरक्षित नहीं है।  (UP Crime) अपराध के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे है। शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़का गैंगरेप का शिकार हो गया। चार युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके साथ कुकर्म किया।

घटना शनिवार की है, जब पुवाया थानाक्षेत्र में रहने वाले एक 13 साल के लड़के का गांव के ही चार युवकों ने कुकर्म किया। पीड़ित के बयान के मुताबिक आरोपी उसे जलजीरा पिलाने के बहाने गांव से बाहर ले गए। एक बगीचे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया। जिसके बाद दरिंदों ने उसे धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।

पीड़ित लड़का किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपने परिजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रहमान, रवि, गुल्ली और वसीम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित किशोर को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश कर रही है जो घटना के बाद से फरार हैं।

 

 

यह भी पढ़ें:   Bulandshahr Molestation Case: मनचलों की वजह से युवती की सड़क दुर्घटना में मौत
Don`t copy text!