Gang Rape : बीकानेर में नाबालिग को बाइक पर बैठाकर ले गए बदमाश, दुष्कर्म कर छोड़ा

Share

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी

सांकेतिक फोटो

बीकानेर। रेप स्टेट बनते जा रहे राजस्थान में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीकानेर में एक नाबालिग का अपहरण कर उसे हवस का शिकार बनाया गया। 15 साल की नाबालिग को बदमाश जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। एकांत जगह पर उसे बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया और उसे छोड़कर भाग निकले।

मामले में पुलिस ने नागौर जिले के दो आरोपी पन्नालाल मेघवाल और मंगलाराम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरिंदों की तलाश की जा रहीं है। नोखा डीएसपी महमूद खान ने बताया कि घटना 5 जून की है।

घटना उस वक्त घटित हुई जब नाबालिग अपनी बहन के साथ बाजार गई थी। उसी दौरान बदमाशों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। घटना ने एक बार फिर राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई ही। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के साथ पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रहीं है। उनकी पहचान कर ली गई है।

राजस्थान में अलवर की घटना सामने आऩे के बाद से लगातार दुष्कर्म की घटनाएं हो रहीं है। अलवर में 5 दबंगों ने एक दलित महिला का अपहरण कर उसे हवस का शिकार बनाया था। आरोपियों ने इस कुकृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। महिला के साथ दरिंदगी का ये खेल उसके पति के सामने ही खेला गया था।

यह भी पढ़ें:   Gang Rape : मकान के बदले में मांगी दलाली, पैसा वापस मांगा तो महिला से गैंगरेप
Don`t copy text!