MP BJP News: केंद्रीय मंत्री ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान 

Share

MP BJP News: सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत चल रहे अभियान के तेरहवें दिन भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का आयोजन

MP BJP News
सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत निमाड़ी जिले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार खटीक आशा कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए। चित्र भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा (MP BJP News) प्रदेश में सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत अलग—अलग वर्ग तक पहुंचने सामाजिक न्याय पखवाड़े का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में तेरहवें दिन पूरे प्रदेश में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। यह सम्मान केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक ने निवाड़ी जिले में किया। अब सवाल यह खड़ा होता है कि सागर में मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता की प्रदर्शन के दौरान हुई मौत की नाराजगी इस सम्मान को देने से असंतुष्टी रोकने में कामयाब हो जाएगी।

मंत्री, विधायक और सांसद भी पहुंचे

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी का 7 अप्रैल से सामाजिक न्याय पखवाड़ा चल रहा है। जिसके तहत मंडल और बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसमें केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री, महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी समेत क्षेत्रीय विधायक शामिल होते हैं। भाजपा ने 19 अप्रैल को यह आयोजन आंगनबाड़ियों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया। जिसमें आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर बच्चों को खिलौने और पौष्टिक आहार बांटे। निवाडी जिले में ग्राम पंचायत टेहरका में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक पहुंचे थे। उनके साथ जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, विधायक अनिल जैन समेत अन्य नेता थे। भोपाल में अरेरा मंडल के पदाधिकारियों ने आयोजन रखा। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह पहुंची थी। दक्षिण पश्चिम विधानसभा में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विदिशा जिले के छह वार्ड में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया और राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर ने आगंनबाडी में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। मंदसौर में सांसद सुधीर गुप्ता ने शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसी तरह ग्वालियर में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कार्यक्रम में भाग लिया।गुना विधायक गोपीलाल जाटव, शहडोल में विधायक जय सिंह मरावी, छतरपुर जिले में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, धार के मनावर में पूर्व मंत्री रंजना बघेल, रीवा में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोष सिसोदिया, भिण्ड जिले में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन समेत कई अन्य जिलों में विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मामूली विवाद पर एक ही समाज के दो परिवार में हाथापाई
Don`t copy text!