Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाली अनजान लाल बस को सीसीटीवी फुटैज में खंगाल रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई है। यह दुर्घटनाएं भोपाल सिटी (Bhopal News) के मिसरोद और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। दोनों घटनाओं में अभी आरोपी वाहन चालकों की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। हालांकि शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश जारी

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से 02 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे डॉक्टर पवन सिंह ने महिला के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान उमा सोनाने पति राजेश सोनाने उम्र 30 साल के रुप में हुई है। वह कोलार स्थित ओम नगर इलाके में रहती थी। उमा सोनाने (Uma Sonane) कलेक्टर कार्यालय के सामने टाइपिस्ट दुकान में काम करती थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसको लाल रंग की लो फ्लोर बस ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसको घायल हालत में हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 07/22 दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों को तलाश किया जा रहा है।

परिजनों की है पुलिस को तलाश

कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि जहां घटना हुई है उसके आस—पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, मिसरोद पुलिस मर्ग 03/22 दर्ज किया है। यह मामला भी सड़क दुर्घटना में हुई मौत का है। शव पुरुष का है जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुुरुष की उम्र लगभग 40 साल है। वह विक्षिप्त हालत में दिख रहा है। जांच में पता चला है कि उसको पुलिसकर्मियों ने ही मेन रोड से साइड में भी किया था। लेकिन, अगली सुबह वह मृत हालत में मिला। घटना की सूचना 02 फरवरी की सुबह साढ़े छह बजे जेपी अस्पताल से डॉक्टर खरे ने दी थी। इस मामले के जांच कर रहे अधिकारी प्रधान आरक्षक निर्मल विश्वकर्मा ने बताया शव एम्स अस्पताल में पहचान के लिए अभी सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: महिला की कमरे में मिली तीन दिन पुरानी लाश

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!