Bhopal News: कालसर्प का डर दिखाकर महिला को ठगा

Share

Bhopal News: एमपी नगर के कवर्ड कैम्पस रणथम्बोर कॉम्प्लेक्स की घटना, सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध महिला

Bhopal Murder News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) एमपी नगर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां कवर्ड कैम्पस रणथम्बोर कॉम्प्लेक्स में एक महिला से जालसाजी (Bhopal Fraud Case) की घटना हुई है। आरोपी महिला ही है जिसने कालसर्प योग का भय दिखाकर मोटी रकम ऐंठ ली है। जालसाजी करने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद (Fraud Woman Cheating Case) हुई है।

551 रूपए की दक्षिणा मांगी

एमपी नगर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर लगभग तीन बजे 601/21 धारा 420 (जालसाजी) का मामला दर्ज किया है। यह शिकायत रणथम्बोर कॉम्पलेक्स निवासी पूनम आहूजा पति विजय आहूजा उम्र 50 साल ने दर्ज कराई है। वह घटना वाले दिन घर में अकेली थी। तभी एक 45—50 साल उम्र की महिला उनके घर आई थी। पूनम आहूजा (Poonam Ahuja) ने बताया उस महिला ने देखकर उसे बोला की उस पर कालसर्प योग है। वह इस का निवाण कर सकती है। इसके लिए उसे 551 रूपए की दक्षिणा देना होगी। पूजा पाठ कराकर वह इस दोष से उसको मुक्त करा देगी। महिला की बातों मेें पूनम आहूजा आ गई। इसी बीच महिला ने पूनम से उसके सोने के कंगन, एक अंगूठी भी उतरवा ली। इसके बाद महिला ने उसको बातों में उलझाया। जब पूनम आहूजा को होश आया तो आरोपी महिला गहनों के साथ गायब (Bhopal Fraud News) थी। पुलिस ने चोरी गई माल की कीमत करीब 40 हजार रूपए बताई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निगरानी बदमाश ने की छेड़छाड़
Don`t copy text!