Bhopal News: आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: चार बच्चों की परवरिश और शराब की बुरी लत से चल रहा था परेशान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां पुलिस को पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटके हुए मिला है। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके चार बच्चे भी है। उसको शराब पीने की बुरी लत भी थी। वह घर से एक दिन पहले बिना बताए गायब हो गया था। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 22 जुलाई की सुबह लगभग 9 बजे ग्राम केकडिया के जंगल में एक व्यक्ति की लाश होने की सूचना मिली थी। जिसमें पुलिस ने दोपहर बारह बजे मर्ग 30/21 दर्ज किया गया। इस बात की सूचना पुलिस को ​करण बघेल (Karan Baghel) ने दी थी। शव की पहचान गिलदार उर्फ गिरधारी बघेल पिता गुलाब सिंह बघेल उम्र 35 साल के रुप में हुई। वह केकडिया गांव में ही रहता था। लाश महुए के पेड़ पर पुलिस को लटकी मिली थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी। पुलिस के अनुसार गिरधारी बघेल (Girdhari Baghel) शाम से लापता था। परिवार आर्थिक रुप से कमजोर है। उसके चार बच्चे भी है। वह शराब पीने का भी आदी था। वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्वाद गंगा भोजनालय कुक के बच्चे की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!