Bhiwandi Loot Case : क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा कुख्यात लुटेरा, महाराष्ट्र से लूटा था करोड़ों का सोना

Share

धार क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा, मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा

Bhiwandi Loot Case
सांकेतिक चित्र

धार। (Maharashtra Crime News)महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में हुई करोड़ों की लूट की वारदात (Maharashtra Theft Case) को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के धार जिले (Ghar Theft Case) से गिरफ्तार किया है। धार क्राइम ब्रांच को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब संदेह के चलते उठाया गया युवक बड़ी लूट का आरोपी निकला। कड़ाई से पूछताछ में सामने आए तथ्य चौंकाने वाले थे, जिनके तार महाराष्ट्र की भिवंडी के काल्हेर गांव में हुई लूट से जुड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने मुंबई क्राइम ब्रांच ठाणे को आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। ठाणे पुलिस धार पहुंची और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।

30 जनवरी को हुई थी वारदात

महाराष्ट्र के भिवंडी जिले के काल्हेर गांव में रहने वाले कारोबारी जगदीश पाटिल (Jagdhish Patil) के घर 30 जनवरी को डकैती डाली गई थी। कुख्यात लुटेरों की गैंग सुबह 6 बजे पाटिल के घर में दाखिल हुई थी। उस वक्त पाटिल मॉर्निंग वॉक पर गए थे। घर में उनकी पत्नी वंदना, बेटा शुभम और बेटी पल्लवी थे। लुटेरों ने घर में घुसते ही परिवार को बंधक बना लिया था। वंदना की कनपटी पर बंदूक अड़ाकर तिजौरी की चाबी छीन ली थी। साथ ही बेटे-बेटी को रस्सी से बांध दिया था। जिसके बाद लुटेरे 4 किलो सोना और 60 लाख रुपए लूटकर भाग निकले थे। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से महाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप मच गया था।

धार का ही रहने वाला है मुख्य सरगना

यह भी पढ़ें:   Maharashtra Murder: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या की, मौके से भागा

इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस को पहली कामयाबी 3 फरवरी को मिली थी। जब डकैती का मुख्य सरगना धर्मेश वैष्णव को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। धर्मेश भी मध्यप्रदेश के धार जिले का रहने वाला है। लूट के मामले में वो 10 साल जेल काट चुका है। इस दौरान उसने जेल में ही लुटेरों की गैंग बना ली थी और बाहर निकलते ही वारदातों को अंजाम देना शुरु कर दिया था। पुलिस ने धर्मेश से 1 करोड़ 86 लाख के आभूषण बरामद किए थे। जिसके बाद से ही महाराष्ट्र पुलिस को धर्मेश के अन्य साथियों की तलाश है, जिनमें धार से गिरफ्तार हुआ राकेश चोयल भी शामिल था।

लूट के माल से ऐश करना पड़ा भारी

धार क्राइम ब्रांच के प्रभारी संतोष पांडे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक आय से अधिक खर्च कर रहा है। पूर्व में ये युवक कर्ज में डूबा हुआ था, लेकिन अचानक ही उसके पास ढ़ेर सारा पैसा आ गया है, जिसे वो जमकर लुटा रहा है। क्राइम ब्रांच ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और युवक को धरदबोचा। युवक की पहचान राकेश चोयल के तौर पर हुई। उस क्राइम ब्रांच ने धार जिले के राजगढ़ से उठाया। स्थानीय पत्रकार प्रीतम लखवाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को पुख्ता जानकारी मिली थी कि राजेश का किसी बड़ी वारदात में हाथ है। पूछताछ में इस बात की पुष्टि हो गई और राकेश के तार धर्मेश से होते हुए भिवंडी लूट तक जुड़ते चले गए।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Wife Swapping:  Businessmen अपने दोस्तों के लिए परोस देता था पत्नी
Don`t copy text!