Bhopal Suicide: बीमारी से तंग रेल्वे कर्मचारी समेत दो ने लगाई फांसी

Share

पुलिस को मिला सुसाइड नोट, इधर दो अन्य व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेल्वे कर्मचारी समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhopal Suicide) कर ली। यह मामले स्टेशन बजरिया और पिपलानी थाना क्षेत्र के हैं। रेलवे कर्मचारी ने फांसी (Bhopal Hanging) लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। इधर कोलार और बैरागढ़ थाना क्षेत्र में भी दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बजरिया थाना पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com को बताया कि रुप सिंह कुल्हारे 73 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhopal Suspicious Death) कर लिया। पुलिस को घटना (Bhopal News) की सूचना बेटे धमेंद्र ने दी थी। परिवार यहां थाना क्षेत्र में करारिया फार्म के नजदीक रहता है। रुप सिंह रेल्वे से रिटायर्ड कर्मचारी थे। वे किडनी की बीमारी से परेशान चल रहे थे। उनको कई डॉक्टरों को दिखाया था। सभी डॉक्टरों ने उनकी उम्र ज्यादा होने की वजह से ठीक होना मुश्किल बताया था। पुलिस को मृतक (Bhopal Crime) के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी हैै। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

युवती ने लगाई फांसी
पिपलानी पुलिस ने बताया कि 20 साल अमन कुरैशी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आलम नगर में पति समीर के साथ रहती थी। उसके पड़ोस में उसके माता—पिता भी रहते थे। समीर एक चिकन शॉप में काम करता था। घटना वाले दिन सुबह 10 बजे घर से काम के लिए निकल गया था। महिला घर में अकेली थी। उसी दौरान दिन में करीब 1:30 से 2 के बीच उसने घर का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली थी। हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिपलानी पुलिस का कहना है कि मृतका की मौत के बाद उसके पिता और नानी के बयान दर्ज किए गए थे। जिसमें आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शराब गटकते ही वृद्ध महिला की मौत
बैरागढ़ पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल से सूचना आई थी कि एक 73 साल की अज्ञात महिला की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने मौत से पहले शराब पी रखी थी। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। शव की पहचान रामकली बाई के रुप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!