24 घंटे से लापता थे दो नाबालिग, नदी में मिले शव

Share

नदी किनारे मिले थे कपड़े, गोताखोरों ने निकाले शव

Betul News
सांकेतिक चित्र

बैतूल। मध्प्रदेश के बैतूल में 2 नाबालिगों की मौत हो गई। माचना नदी में नहाने गए नाबालिग हादसे के शिकार हो गए। घटना के एक दिन बाद उनके शव बरामद किए गए है। शनिवार को नाबालिगों के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया था। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह दोनों के कपड़े माचना नदी के किनारे से बरामद हुए थे। जिसके बाद गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरु की थी।

पुलिस ने बताया कि गंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में रहने वाला दीपांशु काकोड़िया (15) और आदित्य (15) शनिवार शाम तक घर नहीं लौटे थे। जिसके बाद परिजन ने खोजबीन शुरु की थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिए है। बताया जा रहा है कि दीपांशु और आदित्य दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गए थे। इसी दौरान वो गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख उनके साथी घबरा गए और घर लौट गए। दोस्तों ने उनके परिजन को भी हादसे की खबर नहीं दी थी।

दो शिक्षकों की मौत

वहीं शनिवार शाम जिले में दुखद हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से दो शिक्षकों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार शिक्षकों को नागपुर-भोपाल हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। शाहपुर जनपद के जामुनढ़ाना में पदस्थ शिक्षक किशोर कोडले और पावरझंड़ा में पदस्थ महेश पटले घटना के वक्त बरेठा घाट पर थे। घाट होने की वजह से वाहन धीरे चल रहे थे। शिक्षकों की बाइक ट्रक के पीछे थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें:   Betul Gang Rape & Suicide Case : 14 साल की लड़की का गैंगरेप करने के बाद ब्लैकमेल करते थे दरिंदे

यह भी पढ़ें – छोटी सी लापरवाही बनी जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आई महिला, देखें वीडियो

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!