Bhopal News: गुजरात के ट्रक ने स्कूटी पर मारी टक्कर

Share

Bhopal News: स्कूटी चला रहे युवक की हालत नाजुक, बयान देने की स्थिति में नहीं, दोस्त ने दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गुजरात आरटीओ रजिस्ट्रेशन नंबर पर दौड़ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित रत्नागिरी कलारी के नजदीक हुई थी। हादसे में स्कूटी सवार की हालत नाजुक हैं। जबकि दूसरे युवक के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 28 मार्च की रात साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। जिसमें 29 मार्च को 217/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और दुर्घटना में जख्मी होने का मामला) दर्ज किया गया। मामले की जांच हवलदार अशोक सक्सेना (HC Ashok Saxena) कर रहे हैं। दुर्घटना में जख्मी अनिकेत शुक्रवारिया (Aniket Shukrawariya) पिता रमेश शुक्रवारिया उम्र 20 साल ने बयान दर्ज कराए। वह पिपलानी के सौ क्वार्टर में रहता है। अनिकेत शुक्रवारिया ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से उसका दोस्त  अनिकेत कैथल (Aniket Kaithal) जख्मी है। दोनों दोस्त एमपी—04—यूके—5451 पर सवार होकर अमन के घर से लौट रहे थे। दुर्घटना रत्नागिरी कलारी के पास जीजे—06—एबी—0655 से हुई थी। अनिकेत कैथल ही स्कूटी को चला रहा था। घायलों को पहले बालाजी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल (Balaji Multy Specialist Hospital) ले जाया गया। यहां से अनिकेत कैथल की हालत गंभीर होने पर उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital)  रैफर किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान मालिक के बेटे ने किया था बलात्कार
Don`t copy text!