Bhopal News: नव विवाहिता की खुदकुशी मामले में प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: डीजे संचालक पति समेत सास—ससुर को बनाया गया आरोपी, आठ साल पहले हुई थी शादी

Bhopal News
निशातपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नव विवाहिता की खुदकुशी के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना लगभग डेढ़ महीने पहले की है। जिसमें पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे थे। प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। जिसमें आरोपी पति डीजे संचालक और उसके माता—पिता को बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

भोपाल में था नव विवाहिता का मायका

निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस मर्ग 59/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। घटना 20 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें सविता मीना (Savita Meena) पति धर्म सिंह उर्फ अन्नू उम्र 30 साल ने फांसी लगाई थी। वह करोंद के नजदीक बृज कॉलोनी (Braj Colony) में रहती थी। उसने 2015 में धर्म सिंह के साथ शादी की थी। आरोपियों में पति के अलावा नव विवाहिता के ससुर अवधनारायण मीना और सास मुन्नीबाई मीना को भी बनाया है। सविता मीना का मायका पिपलानी स्थित दुर्गेश विहार कॉलोनी में हैं। पुलिस ने 1042/23 धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण) 07 दिसंबर की दोपहर पौने एक बजे दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Don`t copy text!