Bhopal Newsभेल शिक्षा मंडल के अकाउंटेंट ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: परिजनों की माने तो भेल शिक्षा मंडल के भीतर चल रहा है ऐसा गड़बड़झाला जिसके दबाव में वह चल रहा था, पुलिस पता लगा पाएगी वजह, सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड से संबंद्ध भेल शिक्षा मंडल में अकाउंटेंट ने फांसी लगा ली। भेल शिक्षा मंडल से संबंध आधा दर्जन स्कूल है। इन स्कूलों में से कुछ स्कूल निजी हाथों में देने को लेकर कई साल से भीतर ही भीतर मंथन चल रहा है। भेल शिक्षा मंडल (BHEL Shiksha Mandal) अपने क्रियाकलापों के चलते विवादों में भी रहता है। इधर, भेल शिक्षा मंडल के एकाउंटेंट ने फांसी लगा ली। जिसके बाद वह फिर सुर्खियों में आ गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को परिजनों ने शुरुआती बयान में बताया है कि वे भेल शिक्षा मंडल से मिल रहे काम के दबाव के चलते परेशान चल रहे थे।

यह बोल रही है पुलिस

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से डॉक्टर केशव ने मौत होने की सूचना दी थी। मृतक विपिन साहू (Vipin Sahu) पिता दुर्गा प्रसाद साहू उम्र 38 साल है। उसने फांसी लगाई थी। जिसको परिजन बेसुध हालत में लेकर आए थे। उसे 19 अप्रैल की सुबह लगभग छह बजे मृत पाया गया। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले का रहने वाला था। फिलहाल बरखेड़ा पठानी स्थित विजय मार्केट (Vijay Market) में रहता था। वह भेल शिक्षा मंडल में अकाउंटेंट का काम करता था। विपिन साहू और उसकी पत्नी और सात साल की बेटी और एक साल के बेटे के साथ वह रहता था। परिजनों ने बताया कि मृतक आफिस में काम को लेकर परेशान चल रहा था। जिस कारण उसने फांसी लगाई है। इस मामले की जांच एसआई गब्बर सिंह (SI Gabbar Singh) कर रहे है। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 20/24 दर्ज कर लिया है। पुलिलस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि भेल शिक्षा मंडल से इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छुरी मारकर लूट करने वाले को दबोचा
Don`t copy text!