Bhopal News: आकाश के खिलाफ संगठित अपराध की धारा लगाकर भेजा जेल

Share

Bhopal News: उसके गिरोह से जुड़े लोगों का कनेक्शन खंगालने के लिए मोबाइल की जांच कर रही पुलिस,भोपाल नगरीय पुलिस के दो थानों ने तीन महीने पहले दे दी थी क्लीनचिट

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। स्टेशन बजरिया और ऐशबाग इलाके के कुख्यात बदमाशों से हाथ मिलाकर अपने जुए के अड्डे चलाने वाला आकाश उर्फ दउआ सलाखों के पीछे चला गया। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) देहात के सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने संगठित अपराध की धारा भी लगाई है। इससे पहले वह हबीबगंज और अशोका गार्डन थाने की रडार पर आया था। लेकिन, गोली कांड के कुख्यात बदमाश शादाब गेट को संरक्षण देकर फरार करने के मामले में संदेही आकाश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

देहात पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे (SP Pankaj Pandey) ने बताया कि आकाश उर्फ आशीष परिहार (Akash@Ashish Parihar) आदतन जुआ अड्डा (Gambling Den) चलाने के बारे में पता चला था। वह हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित मल्टी में रहता है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। इसलिए सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस ने जुआ एक्ट के अलावा धारा 112 को बढ़ाया है। यह धारा संगठित गिरोह चलाने पर लगाई जाती है। उसे पुलिस ने धारा 163 में भी आरोपी बनाया है। फिलहाल वह अभी जेल में हैं। संगठित अपराधों की भूमिका पता लगाने के लिए आकाश उर्फ दउआ (Akash@Daua) के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगालने का काम किया जा रहा है। उसके बारे में पता चला है कि वह पेशेवर हैं और उसे कट मनी देकर कई गुंडों के संरक्षण में अपराध करने संरक्षण मिलता रहा है। आरोपी की अभी मोबाइल (Mobile) कॉल डिटेल मिलना बाकी है। जिसके बाद उसमें आगे की कार्रवाई को लेकर जांच के बिंदु तय होंगें।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चा नहीं होने पर पति कर रहा था प्रताड़ित

कई पुलिस अधिकारियों की धड़कने हुई तेज

पुलिस सूत्रों की माने तो आकाश उर्फ आशीष परिहार के थानों में भी पैंठ हैं। वह हबीबगंज स्थित रेलवे पटरी किनारे, स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) स्थित छुपे अड्डों के अलावा अशोका गार्डन (Ashoka Garden) में अपने जुए के अड्डे स्थानीय बदमाशों के संरक्षण में भी चला रहा था। सूत्रों की माने तो यदि उसके मोबाइल कॉल डिटेल की निगरानी हुई तो कई थानों के कर्मचारी उसमें फंस सकते है। इसलिए उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की धड़कने तेज हो गई है। इस पूरे मामले की जांच भोपाल देहात एसपी की निगरानी में चल रही है। जिस कारण भोपाल नगरीय पुलिस थानों में हलचल तेज हो गई है।

तीन महीने पहले भी चर्चा में आया था

आकाश उर्फ दउआ अशोका गार्डन में हुए गोली कांड में चर्चा में आया था। उस पर आरोप था कि उसने गोली कांड के आरोपी शादाब गेट (Shadab Gate) को भगाने में मदद की है। वह जलगांव से गिरफ्तार भी हुआ था। यहां आकाश का ससुराल है। हालांकि अशोका गार्डन थाना पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी थी। अब एक बार फिर सलाखों के पीछे वह पहुंचा है तो पूर्व में दबे किस्से निकलकर बाहर आने लगे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो कारें आमने—सामने टकराई, बिल्डर की मौत
Don`t copy text!