Bhopal News: साइट दिखाने के बहाने बाइक से ले जाकर बलात्कार

Share

Bhopal News: महिला से संबंधित संगीन मामले में थाने की सीमा का सामने आया विवाद, शहर और देहात के बीच है यह प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश के दो शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो गई है। जिसके बाद भोपाल दो हिस्सों में बांटा गया है। शहर के थानों को कमिश्नर देख रहे हैं। जबकि भोपाल देहात (Bhopal News) के आईजी अलग हैं। शहर के भीतर थानों की सीमाओं को लेकर विवाद तो चलता ही है। अब शहर और देहात क्षेत्र को लेकर भी विवाद सामने आने लगा है। ताजा मामला भोपाल अशोका गार्डन इलाके का है। यहां एक बलात्कार पीड़िता एफआईआर (Married Woman Rape News) दर्ज कराने पहुंची थी। जिसको देहात क्षेत्र के बिलखिरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई।

इसलिए बनाया गया दूसरे व्यक्ति को भी आरोपी

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 16 मार्च की सुबह लगभग पांच बजे 106/22 376/506/120—बी/34 (बलात्कार, धमकाना, साजिश और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता 32 साल की है जो अशोका गार्डन इलाके में रहती है। परिवार भोपाल में मजदूरी करने दूसरे जिले से यहां आया है। उसको आरोपी महेश मिस्त्री (Ramesh Mistri) मिला था। दोनों कई बार एक साथ साइट पर काम कर चुके हैं। इसलिए वह एक—दूसरे को पहचानते हैं। महेश मिस़्त्री 15 मार्च की रात को यह बोलकर उसको ले गया कि उसे काम की दूसरी साइट दिखानी है। उसके साथ दूसरा आरोपी राजा सेन (Raja Sen) भी था। राजा सेन के वाहन से ही वह उसको सिंधु ढ़ाबे (Sindhu Dhaba) के नजदीक बायपास ले गया। यहां महेश मिस्त्री ने बलात्कार (Rape Case) किया। इसके बाद वह उसको घर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने यह बात पति को बताई जिसके बाद वह सबसे पहले अशोका गार्डन थाने पहुंची थी।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   MP Political News: मोदी के नाम पर भगवंत मान कूटनीतिक तो केजरीवाल ने दिखाई आक्रामकता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!