Bhopal Rape: पहले पैसे उधार देकर करीब आया फिर लूट ली अस्मत

Share

पति का गहरा दोस्त बनकर दिया था झांसा, आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pradesh Rape
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) में एक विवाहिता से ज्यादती (Bhopal Rape) की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित महिला के पति का दोस्त भी है। पीड़ित महिला का कहना है सागर (Sagar) से आने के बाद जब वह किराए का मकान तलाश कर रही थी उसी दौरान मकान दिलाने के बहाने आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म (Bhopal Rape) किया। बाद में वह फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीस वर्षीय महिला मूलत: सागर जिले की रहने वाली है। 6 महीने पहले वह परिवार के साथ भोपाल (Bhopal Rape) आई थी। यहां पर आफाक नाम युवक से उसकी पति की दोस्ती हो गई थी। पूर्व में पति की आफाक (Afaq) से सिर्फ जान-पहचान ही थी। भोपाल आने के बाद आफाक ने उसकी किराए का मकान ढूंढने में मदद की। इसी दौरान आफाक का उसके घर आना-जाना था। जून 2019 में एक दिन आफाक महिला के घर पहुंचा। उस समय महिला घर पर अकेली थी। उसने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने महिला को बदनाम करने की धमकी दी थी। जिसके कारण वह चुप रही। पिछले दिनों वह फिर से शारिरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आफाक ने महिला के पति को 60 हजार रुपए उधार दिए थे। इस उधारी को लेकर भी आफाक व महिला के परिवार के बीच विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति फांसी पर झूला

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!