Bhopal News: कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: वारदात करने वालों में विधि विरोधी बालक भी शामिल, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। निजी कॉलेज की एक छात्रा के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया उनमें एक विधि विरोधी बालक भी है। वे पीड़िता को परेशान करने के अलावा गंदे कमेंट्स करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

समझाईश के बाद भी नहीं माने तो मुकदमा दर्ज

कोलार रोड (Kolar Road) थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय (TI Ashutosh Upadhyay) ने बताया पीड़िता की उम्र 19 साल है। वह कॉलेज में पढ़ती है। आरोपियों को वह स्कूल में साथ पढ़ने के कारण जानती है। इस मामले में आरोपी अमन शर्मा मृत्युंजय और विधि विरोधी बालक हैं। आरोपी 23 नवंबर, 2023 से पीड़िता को परेशान कर रहे थे। युवती ने पहले डर के कारण इस मामले की शिकायत नहीं की थी। लेकिन, जब वह ज्यादा तंग हो गई तो शिकायत करने पहुंची। कोलार रोड पुलिस ने 74/24 धारा 354/354—घ/294/506/34 (छेड़छाड़, गाली—गलौज, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: 'ठाकुर साहब' ने सरेंडर किया या गिरफ्तार हुए
Don`t copy text!