Bhopal Loot News: पहले मोबाइल फिर वापस आकर चाबी लगाकर सवारी ऑटो ले भागा बदमाश

Share

Bhopal Loot News: गोविंदपुरा थाने के नजदीक पुलिस कॉलोनी के पास हुई वारदात,पत्थर लगने से ऑटो मालिक बुरी तरह से हुआ लहुलूहान

Bhopal Loot News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने भोपाल शहर के गोविंदपुरा थाने के ही नजदीक लूट की वारदात कर दी। पीड़ित ऑटो चालक है जिसको एक नहीं दो बार आकर बदमाश ने लूटपाट (Bhopal Loot News) कर ली। दूसरी बार पत्थर मारकर ऑटो चालक को भी जख्मी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गुपचुप तरीके से प्रकरण दर्ज करके संदिग्ध की धरपकड़ में जुटी है।

लूट का मामला चोरी में हुआ दर्ज

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार हमले में राकेश मिश्रा पिता रामयश मिश्रा उम्र 52 साल बुरी तरह से जख्मी है। उनके सिर पर पत्थर का वार लगा है। वे सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध नगर (Siddh Nagar) बस्ती में रहते हैं। राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra)  ऑटो (Auto) एमपी-04-जेडएस-5388 चलाते हैं। वारदात 13—14 जून की दरमियानी रात लगभग दो बजे हुई। राकेश मिश्रा कार्मल कॉन्वेंट स्कूल (Carmel Convent School) के सामने भेल दशहरा मैदान सड़क किनारे ऑटो खड़ा करके उसमें सो रहे थे। तभी एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आया। उसने पहले मोबाइल (Mobile) निकाल लिया और फिर ऑटो की चाबी निकाल ली थी। तभी ऑटो मालिक जाग गया तो आरोपी वहां से भाग गया। कुछ देर बाद वही आरोपी दोबारा मोटर साइकिल रखने के बाद आया। उसने पत्थर उठाकर उसके सिर पर मारा। वह जान बचाकर थाने की तरफ भागा। वह पुलिस को लेकर वापस लौटा तो उसका सवारी ऑटो (Auto) भी गायब था। मामले की जांच एएसआई रिपुसूदन सिंह (ASI Ripusudan Singh) कर रहे हैं। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने लूट के इस मामले में चोरी का मामला 473/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लूटे हुए ऑटो की कीमत 60 हजार रुपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: अमेज़ॅन कंपनी की सुरक्षा गार्ड पर सुपरवाइजर की बुरी नजर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!