Bhopal News: पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर दर्ज किया मुकदमा

भोपाल। ट्रक की तिरपाल काटकर चोर आठ पेटी शराब की पेटियां ले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके में हुई है। यह माल आबकारी विभाग के वेयर हाऊस में अनलोड होने के लिए ट्रक से आया था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
चोर बकार्डी रम की आठ पेटियां ले गया
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राकेश शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 45 साल ने प्रकरण 259/26 दर्ज कराया है। वे ग्वालियर (Gwalior) जिले के किला गेट थाना क्षेत्र में रहते हैं। राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) का ट्रांसपोर्ट का काम है। उनके 12 पहियों के ट्रक (Truck) एमपी-07-एचबी-2399 में रायरू से शराब (Liquor) लोड की गई थी। ट्रक का ड्रायवर जगदीश प्रसाद (Jagdish Prasad) है। ट्रक में 11 जून को माल लोड हुआ था। वह 14 जून को गांधी नगर स्थित अब्बास नगर (Abbas Nagar) के नजदीक महालक्ष्मी वेयर हाऊस (Mahalakshmi Warehouse) में अनलोड होना था। उससे पहले ही तिरपाल हटाकर चोर बकार्डी रम की आठ पेटियों को उठा ले गए। पुलिस ने चोरी गए शराब की कीमत अभी नहीं बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।