Bhopal News: सीने में दर्द की शिकायत केे बाद घर आए फिर जेपी अस्पताल में इलाज करते वक्त दम तोड़ा

भोपाल। थानेदार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में पदस्थ थे। थाने में ही तबीयत बिगड़ने के बाद घर पहुंचे थे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिसके बाद थानेदार की अंत्येष्टि कर दी गई।
ब्लड प्रेशर और शुगर की पहले से थी शिकायत
कमला नगर (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार संतराम खन्ना पिता भैरव प्रसाद खन्ना उम्र 56 साल थानेदार थे। वे भोपाल शहर के एमपी नगर, हबीबगंज, कोलार रोड समेत कई थानों में तैनात रहे चुके हैं। वे फिलहाल खजूरी सड़क थाने में पदस्थ थे। उनका कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरु नगर के पुलिस लाइन में सरकारी आवास था। संतराम खन्ना (SI Santram Khanna) की 28 फरवरी की रात तबीयत खराब हुई। उन्हें घबराहट हो रही थी। जिस कारण वे अनुमति लेकर घर पहुंचे। इसके बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे वे जेपी अस्पताल (JP Hospital) पहुंचे। वहां इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई। यह सूचना कमला नगर थाना पुलिस को मिली। जिसके बाद मर्ग 06/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेजा गया। संतराम खन्ना को ब्लड प्रेशर और शुगर की पहले से शिकायत थी। एसआई के निधन पर खजूरी सड़क थाने में शोक की लहर है। उनके बीच एसआई खन्ना काफी चर्चित और विश्वसनीय चेहरा थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।