Bhopal Cop News: एक साल से किया जा रहा था इंतजार, अलग—अलग कारणों से टल रहा था थाने का उदघाटन

भोपाल। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली शुरु होने के चार साल बाद भोपाल (Bhopal Cop News) शहर का पहला थाना कजलीखेड़ा बनने जा रहा है। हालांकि यह पुलिस विभाग के रिकॉर्ड में अभी सहायता केंद्र है। इसलिए थाना बनाने के पहले कजलीखेड़ा को पुलिस चौकी घोषित किया गया है। यह थाना एक साल पूर्व स्वीकृत हो गया था। लेकिन, अलग—अलग कारणों से इसके शुरु होने का मामला अटकता रहा।
कॉलोनी और सीमांकन का था विवाद
जानकारी के अनुसार कोलार रोड (Kolar Road) थाने की कई कॉलोनियों को काटने के बाद इसे कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना बनाया गया है। इसके लिए तेरह सदस्यीय महिला स्टाफ पुलिस चौकी के रुप में घोषित कर दिया गया है। जिसके प्रभारी फिलहाल एसआई केशांत शर्मा (SI Keshant Sharma) हैं। उनका आदेश आधिकारिक रुप से जारी नहीं हैं। इससे पहले यहां के प्रभारी संतोष रघुवंशी (SI Santosh Raghuvanshi) थे। जिन्हें वहां से हटा दिया गया है। इससे पहले थाने की कॉलोनी और सीमांकन का विवाद आने के कारण कजलीखेड़ा थाने की शक्ल नहीं ले पाया था। थाने की इस कमी को पूरा किया गया तो पता चला कि यहां तैनात होने वाले बल को स्वीकृत करने वाले नियमों को अफसर भूल गए। जिसके बाद फिर यह नस्ती गृह विभाग को भेजी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस थाने का उदघाटन तत्कालीन पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र (Former Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra) के तबादला आदेश जारी होने से पूर्व ही होने वाला था। लेकिन, तीन दिन के भीतर में यह कवायद कर पाना संभव नहीं था।
डीसीपी के बाद दिनभर पुलिस कमिश्नर ने डेरा जमाया
कोलार रोड से अलग करके बनाया जा रहा कजलीखेड़ा थाने (Bhopal Cop News) का निरीक्षण दो दिन पूर्व डीसीपी जोन—4 मयूर खंडेलवाल (DCP Mayur Khandelwal) ने किया था। इसके बाद 08 फरवरी को दिनभर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) क्राइम और उसके प्रकार को लेकर मैदानी अफसरों के साथ संवाद करते रहे। पुलिस कमिश्नर ने करीब दो घंटा अपना समय कोलार रोड थाने में ही बिताया। इससे पहले विभाग की तरफ से कजलीखेड़ा थाने में दर्ज प्रकरणों की केस डायरी को ट्रांसफर करने की तैयारी को भी देखते रहे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।