MP Rape News: महाभारत की क​था चरितार्थ हुई 

Share

MP Rape News: जुए की बुरी लत से घिरे पति ने कर्जा चुकाने पत्नी को दोस्तों के हवाले किया, पति समेत कई अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज

MP Rape News
सांकेतिक चित्र

धार/भोपाल। महाभारत में कौरवों और पांडवों के बीच जुआ खेलने का एक प्रसंग हैं। जिसमें कौरवों के प्रपंच में द्रौपदी को जीतने के बाद चीर हरण किया जाता है। कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के धार (MP Rape News) शहर से सामने आया है। यहां एक महिला को उसके पति ने अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। क्योंकि वह जुए की लत से घिरा था और भारी कर्ज में डूब चुका था। जिससे बचने के लिए उसने पत्नी को उनके साथ हम बिस्तर होने के लिए दबाव बनाया था। पुलिस ने इस मामले में दोस्त और पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कई साल से चल रही थी प्रताड़नाएं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। शादी के कुछ महीने बाद ही पति की बुरी लत के बारे में उसे जानकारी मिल गई थी। क्योंकि वह उसके जेवरातों को गिरवी रखकर पैसा लेता था। आरोपी पति कॉलोनी में ही रहने वाले अभिमन्यु सिंह (Abhimanu Singh) से रकम उधार लेता था। वह इस वक्त अब दिल्ली (Delhi) में जॉब करता है। आरोपी पति ने सितंबर, 2023 में उसे फ्लाईट से ले जाकर दोस्त अभिमन्यु सिंह के सामने परोस चुका था। उसने बताया था कि पति को उसने 50 हजार रुपए दिए थे। जिसके बाद वह उसको लेकर आया है। पीड़िता इंदौर (Indore News) में एक मल्टी में किराए से रहने आई थी। यहां पर भी एक व्यक्ति के साथ उसके पति ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्तों के खिलाफ प्रताड़ना, दहेज अधिनियम, बलात्कार समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Rape News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जॉली एलएलबी—2 फिल्म याद हैं ना!
Don`t copy text!