Bhopal Fraud News: Miss Universe इवेंट कराने वाली कंपनी ने की जालसाजी

Share

Bhopal Fraud News: सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस में एंट्री दिलाने के नाम पर ठगी, हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक संचालक ने दिया था आवेदन, कंपनी के डायरेक्टर ने 50 लाख रुपए में किया सौदा

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। देश में सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स का आयोजन कराने वाली कंपनी के डायरेक्टर और उनके साथियों के खिलाफ जालसाजी और गबन के संगीन आरोप लगे हैं। इस संबंध में राजधानी के हेयर ट्रांसप्लांट करने वाले चर्चित चिकित्सक को झांसे में लिया गया। जिस कंपनी के डायरेक्टर ने यह फर्जीवाड़ा किया वह उनके दोस्त भी है। यह जालसाजी का मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि 2016 के बिग बॉस छठवें सीजन में उन्हें प्रतिभागी बनाने के लिए कंपनी के डायरेक्टर ने 50 लाख रुपए की डील उनके साथ की थी। सौदे के तहत 10 लाख रुपए एडवांस उनके खाते में डाल दिए गए थे। यह रकम कंपनी के डायरेक्टर वापस नहीं लौटा रहा था।

बिग बॉस के छठवें सीजन में चयन का दिया झांसा

चूनाभट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर अभिनीत गुप्ता (Dr Abhineet Gupta)  पिता सर्वेश गुप्ता उम्र 40 साल यहां चूना भट्टी स्थित फ्रेंडस कॉलोनी (Friends Colony) में रहते हैं। उनका चूना भट्टी चौराहे के नजदीक वाल्मी रोड पर पॉइजन (Poison) नाम से चर्चित क्लीनिक भी है। यहां वे हेयर ट्रांसप्लांट (Hair Transplant) का काम करते हैं। डॉक्टर अभिनीत गुप्ता के करीबी दोस्त करण सिंह (Karan Singh) हैं। वह मुंबई (Mumbai) में स्थित अंधेरी वेस्ट स्थित इंफिनिटी मॉल (Infinity Mall) के पास रहते हैं। करण सिंह पर्सेना एमआरएस इंडिया (Persena MRS India) नाम की एक कंपनी भी चलाते हैं। यह कंपनी मिस यूनिवर्स (Miss Universe) जैसे इवेंट कराती है। जिस कारण मुंबई के कई सैलिब्रिटी के साथ उनका सीधा कनेक्शन हैं। यह बात डॉक्टर अभिनीत गुप्ता को भी मालूम थी। उन्होंने करण सिंह से बोला कि वे बिग बॉस (Big Boss) में एंट्री करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने आवेदन भी कर दिया है। यह सुनने के बाद उन्होंने बोला कि उसके डायरेक्टर देसाई से वह उनकी मुलाकात भी करा देगा। यह बोलकर उन्हें मुंबई में बुलाया गया। उनके साथ सोनू कुंतल (Sonu Kuntal)  और प्रियंका बनर्जी (Priyanka Banarjee) भी थे। तीनों के साथ डॉक्टर अभिनीत गुप्ता ने मुंबई में जाकर ​देसाई से मुलाकात की। इसके बाद वे भोपाल वापस लौट आए। इसके बाद करण सिंह ने कुछ दिनों बाद कॉल किया कि उसका वह बिग बॉस के छठवें सीजन में चयन करा देगा। देसाई को 50 लाख रुपए की रकम देना होगी। डॉक्टर अभिनीत गुप्ता ने बोला कि इतनी रकम उनके पास अभी नहीं हैं। वे दस लाख रुपए का भुगतान कर देंगे। बाकी रकम चयन होने के बाद वे जमा करा देंगे। यह बोलकर उन्होंने करण सिंह की कंपनी के खाते में रकम आरटीजीएस कर दी। रकम जमा करने के बाद उनका नाम प्रतिभागियों की सूची में नहीं आया। तब आरोपी करण सिंह बोला कि वह उनका अगले सीजन में एंट्री करा देगा। यह बोलकर वह कई साल तक उन्हें टालता रहा। पुलिस ने बताया कि अक्टूबर, 2022 में उन्होंने करण सिंह से दस लाख रुपए की रकम वापस मांग ली। वह आजकल बोलते हुए रकम लौटाने का झांसा देता रहा। जब रकम नहीं दी तो उसने चूना भट्टी थाने में जुलाई, 2023 में शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सारे संदिग्ध हैं मुंबई के काफी चर्चित चेहरे

इस शिकायत के बाद कई अधिकारियों ने मामले की जांच की थी। वहीं कई थाना प्रभारी चूना भट्टी के बदलते रहे। लेकिन, एफआईआर को लेकर भोपाल पुलिस के अफसर साहस ही नहीं जुटा सके। दरअसल, मामले में शामिल सारे संदिग्ध मुंबई में काफी चर्चित चेहरे हैं। इनके खिलाफ एफआईआर हुई तो जवाब देना होगा। प्रकरण को छह महीने तक जांच पूरी होने के बाद भी लटकाए रखा। अब मामले की जांच नए सिरे से एसआई उदय सिसोदे (SI Uday Sisode) को सौंपी गई। मामले में वे ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने इस मामले में शिकायत देने के तीन साल बाद 03 अगस्त की शाम लगभग साढ़े पांच बजे जालसाजी, गबन और साजिश के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस प्रकरण में आरोपी अभी फिलहाल करण सिंह (Karan Singh) को ही बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अन्य आरोपियों के नाम तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: पाउच खाकर पिता को बताया, अस्पताल में मौत
Don`t copy text!