Bhopal News: नौकरी में रखने की आड़ में दो मुस्लिम बहने अपने प्रेमी और रिश्तेदार से कराती थी ज्यादती,डेढ़ साल के भीतर में दो महिलाओं को निशाना बनाया,आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश, गुजरात और मध्यप्रदेश में कई अन्य पीड़ितों के सामने आने की संभावना,पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों महिलाओं के साथ चार व्यक्तियों ने की ज्यादती

भोपाल। राजधानी में कन्वर्जन करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। अभी तक इस रैकेट के चंगुल में फंसी दो महिलाएं सामने आ चुकी हैं। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में उजागर हुआ है। जिसमें आधा दर्जन आरोपियों के नाम और उनकी पहचान उजागर हो चुकी है। इसमें दो मुस्लिम सगी बहनों की मुख्य भूमिका सामने आ रही है। इन्होंंने अपने प्रेमी और रिश्तेदार के सामने पीड़ित महिलाओं को ज्यादती के लिए मजबूर किया था। यह सबकुछ पेय पदार्थ में नशीली सामग्री मिलाकर हुआ था।
पति-पत्नी की योजना ऐसे हुई उजागर
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार एक पीड़िता की उम्र 32 साल है जो कि कैटरिंग में वैटर का काम करती थी। वह पति के निधन के बाद चार साल पहले भोपाल आई थी। कैटरिंग में उसे काम करना अच्छा नहीं लगता था। इसी दौरान दीपावली के समय में 2023 में अमरीन खान उर्फ माहिरा (Amreen Khan@Mahira) से मुलाकात हुई। उसने बच्चा संभालने का काम दिया और वेतन दस हजार रुपए तय किया। कुछ समय वह बच्चे को संभालने के लिए अशोका गार्डन में जाती थी। इसके बाद वह अमरीन खान उर्फ माहिरा के आशिमा मॉल (Ashima Mall) के नजदीक सागर रॉयल विला कॉलोनी (Sagar Royal Villa Colony) वाले मकान में रहने लगी। अमरीन खान उर्फ माहिरा का ब्यॉय फ्रेंड था जो उसके साथ रहता था। वह दिसंबर, 2024 में पत्नी से विवाद करके चला गया। जिसके बाद उसको तलाशते हुए पीड़िता को अपने साथ चंदन यादव (Chandan Yadav) की बहन के घर ले गई। उसकी बहन बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगर (Narayan Nagar) में रहती हैं। यहां झांसा देकर चंदन यादव ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ ज्यादती की। जब आरोपी ने नशीला पदार्थ दिया उस वक्त अमरीन खान कुछ समय के लिए गायब हो गई थी।
दूसरी युवती मिली तो रिपोर्ट दर्ज कराने साहस आया
इसके बाद चंदन यादव और अमरीन खान उसे मुस्लिम धर्म अपनाने और मुसलमान से निकाह कराने का झांसा देकर उसको परेशान करते थे। चंदन यादव भी मुस्लिम हो चुका था और उसने अपना नाम बदल लिया था। वह नमाज भी पढ़ता था। इसके बाद अमरीन खान एक बार उसे अपने मायके ले गई। वहां उसको बुर्का पहनाकर ले जाया गया था। उसकी बहन आफरीन (Afreen) मिली तो वह भी उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उकसाने लगी। इस घटना के बाद वह पीड़िता को लेकर जहांगीराबाद पहुंची। यहां चंदन यादव के साथ एक चानू नाम का युवक मिला। उसने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ ज्यादती की। जिस कारण तबीयत बिगड़ी तो अमरीन खान ने उसका भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में इलाज भी कराया। वह बार-बार ज्यादती की घटनाओं से विचलित हो गई थी। जिस कारण अमरीन खान उसे गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद में स्थित रिश्तेदार यासिर के घर ले गई। यहां यासिर ने उसको बेहोश करके ज्यादती की। इन सारी घटनाओं से तंग आकर पीड़िता ने फरवरी, 2025 में नौकरी छोड़ दी। लेकिन, मामले में तब नया मोड़ आया जब उसे भोपाल के शाहपुरा (Shahpura) इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती मिली। वह अमरीन खान के घर पर ही काम करती थी। दोनों की कहानी मेल खाती तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई।
इसलिए दो अलग-अलग मुकदमे हुए दर्ज
पुलिस थाने में 22 वर्षीय युवती ने भी 22 फरवरी की रात प्रकरण दर्ज कराया। वह पहले शाहपुरा इलाके में रहती थी और न्यू मार्केट में एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। वह मूलत: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले की रहने वाली है। उसके घर पर जून, 2024 में जन्मदिन की पार्टी हुई थी। यहां उसका दोस्त आकाश अपने साथ संजना नाम की लड़की को लेकर आया था। उसने मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद अपना नाम जन्नत रख लिया था। वह कुछ समय उसके साथ एक ही कमरे में भी रही। उसके ही कहने पर वह अमरीन खान के पास ले गई थी। पीड़िता के साथ वैसा ही हुआ जैसा पहली पीड़िता को आरोपियों ने घटना की थी। इस मामले (Bhopal News) में सारे घटना स्थल भी एक जैसे थे। इसलिए पुलिस ने दूसरी पीड़िता की शिकायत पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में अभी तक अमरीन खान उर्फ माहिरा (Amreen Khan@Mahira), उसकी बहन आफरीन, प्रेमी चंदन यादव, चानू, यासिर, बिलाल के खिलाफ प्रकरण 109—110/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि इस प्रकरण में कई अन्य पीड़ितों की संख्या बढ़ेगी। इसके अलावा कई अन्य आरोपी नए बनेंगे। इसलिए मामले की जांच डीसीपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। प्रकरण को मीडिया तक न पहुंचे इसके पूरे इंतजाम भी किए गए थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों के यह प्रयास असफल हुए और अब प्रकरण से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ में जुट गए हैं। डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह (DCP Vivek Singh) ने बताया कि गिरोह में कितने लोग हैं और कब से यह सक्रिय है इस बारे में भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के पास अब तक दो महिलाओं ने रिपोर्ट की हैं। कन्वर्जन और ज्यादती के इन मामलों में तीन संदेहियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सारे तथ्य और जानकारियां प्राथमिक स्तर पर हैं। मामले में वैधानिक साक्ष्य मिलने के बाद उसे सार्वजनिक किया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।