Bhopal Dowry Case: सगाई के बाद ससुराल ने मांगा दहेज तो मंगेतर पहुंची थाने

Share

महिला थाना पुलिस ने दर्ज किए दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ससुराल वालों की नीयत का पता चलने पर एक युवती (Bhopal Dowry Case) विरोध करने की बजाय सीधे थाने पहुंच गई। उसका कहना था कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरुरी है। मामला (Bhopal Crime) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के महिला थाने का है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यहां महिला थाना पुलिस ने एक अन्य दहेज प्रताड़ना (MP Dowry Case) का मुकदमा भी दर्ज किया है।

महिला थाना पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम wwwthecrimeinfo.com  को बताया कि 28 साल की युवती ने शादी से पहले ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (Bhopal News) का मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि वह नेहरू नगर में उसके परिजनों के साथ रहती है। परिजनों ने उसकी शादी सीधी निवासी मनीष शुक्ला (Manish Shukla) के साथ तय कर दी थी। परिवार के लोगों ने दोनों की शादी तय होते ही मंगनी हो गई थी। मंगनी होते ही ससुराल वालों ने अचानक शादी में दहेज में 10 लाख रूपए मांग लिए। ससुराल वालों का यह बोलना था कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो वह रिश्ता तोड़ देंगे। जिसके बाद युवती ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने पहुंच गई। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामले मनीष और रमेश चंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शादी के छह साल बाद युवती पहुंची थाने
इधर, महिला थाना पुलिस ने दूसरा मुकदमा दहेज प्रताड़ना (Bhopal Crime) का दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि श्यामला हिल्स निवासी 29 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी रतलाम निवासी मोहम्मद अयाज खान (Ayan Khan) से छह साल पहले हुई थी। शादी के दौरान माता—पिता ने उसे दहेज में कोई कमी नहीं रखी थी। तब अचानक ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने इस बात को लेकर ससुराल वालोें को समझाया था। कुछ समय सब ठीक ठाक रहा। उसका पति भी उसके साथ मारपीट पर उतर आया था। जिससे परेशान होकर वह उसके मायके आ गई। ससुराल वालों का यह बोलना था कि अगर उन्हें 10 लाख नहीं मिले तो वापस ससुराल आने की कोई जरूरत नही है। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में उसके पति अयाज खान, उजमा और सलीम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें:   Katni Inspector News: भोपाल से महिला कांस्टेबल आत्महत्या करने जबलपुर पहुंची

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!