Bhopal News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Share

Bhopal News: मार्केटिंग का करता था काम, टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चला पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह मार्केटिंग का काम करता था। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। जिस कार से दुर्घटना हुई उसका नंबर अभी पता नहीं चल सका है।

यह पता लगा रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से 17 अप्रैल की रात 11 बजे मौत की जानकारी डॉक्टर सुनील ने दी। उन्होंने बताया कि देवेंद्र रैकवार (Devendra Raikwar) पिता मूलचंद रैकवार उम्र 45 साल जख्मी होकर आया था। वह बाइक पर था जिसे कार ने टक्कर मार दी थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। देवेंद्र रैकवार अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित संयुक्त बिहार कॉलोनी में रहता था। वह मार्केटिंग का काम करता था। वह बाइक से मार्केटिंग करने पिपलानी की तरफ जा रहा था। तभी चर्च के पास पीछे से आई  कार ने टक्कर मार दी। यह दुर्घटना 17 अप्रैल की सुबह लगभग दस बजे हुई थी। घायल को पहले एंबुलेंस से जेपी अस्पताल (JP Hospital) पहुंचाया गया। वहां तबीयत नाजुक होने के कारण उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया। मामले की जांच एएसआई मोहम्मद अकरम (ASI Mohammed Akram) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 28/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना के वक्त उसके साथ कोई था या नहीं। इसके अलावा मौके पर किसी ने दुर्घटना देखी है क्या।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार की टक्कर से मामा-भांजे जख्मी 
Don`t copy text!