Bhopal News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Share

Bhopal News: दुर्घटना के बाद से नर्मदा अस्पताल में चल रहा था इलाज, टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह बाइक पर था जिसे कार ने टक्कर मार दी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके में हुई थी। उसका नर्मदा अस्पताल में तभी से इलाज चल रहा था। पुलिस को अब तक आरोपी वाहन चालक की जानकारी नहीं मिली है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे सूचना नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) से डॉक्टर साकले ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। वह सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शव की पहचान ओमप्रकाश राय (Omprakash Rai) पिता बीजचंद्र राय उम्र 36 साल के रूप में हुई है। वे भोपाल शहर के थाना श्यामला हिल्स में रहते थे। वे प्रायवेट जॉब करते थे। पुलिस के अनुसार 06 अक्टूबर की शाम पांच से छ: बजे के बीच वे अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे। इस बीच डिपो चौराहे के सामने कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वे गभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर मारकर आरोपी वहां से फरार हो गया था। शव पीएम के लिए भेजकर कमला नगर पुलिस मर्ग 28/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिलाओं के दो गुटों में मारपीट 
Don`t copy text!